Utsah Class 10th Kavita Suryakant Tripathi Nirala उत्साह सूर्यकांत त्रिपाठी निराला Class 10th Kshitij क्षितिज NCERT RBSE CBSE
★उत्साह★ (★सूर्यकांत त्रिपाठी निराला★)Class 10th क्षितिज (हिन्दी)
प्रस्तावना:-→ निराला जी ने बादलों को संबोधित करते हुए कहा है कि हे बादल तुम खूब जोर से गरजो और बरसो क्योंकि तुम्हारे गर्जना से उत्साह का संचार होता है। क्योंकि जो बादल का बरसाना है वह एक प्रकार से क्रांति का प्रतीक है, क्योंकि जब कवि ने यहाँ बादलों की तुलना एक क्रांतिकारी कवि से की है। जिस प्रकार बादल गर्जना करके और बिजली चमकाकर पुरानी धरती को नया जीवन देते हैं, उसी प्रकार एक कवि को भी अपनी कविता में ‘वज्र’ जैसी कठोर शक्ति और ‘बिजली’ जैसी चमक भरनी चाहिए, ताकि समाज में क्रांति और नई चेतना का निर्माण हो सके।इसलिए निराला जी बादल को गरजने और बरसने के लिए आग्रह कर रहे है।__________
★बादल, गरजो !- --- हे बादल तुम खूब गरजों
(धारा {पानी} को धारण करने वाला)
★घेर घेर घोर गगन, धाराधर ओ! --- हे धारा/पानी को धारण करने वाले बादल तुम इस पूरे आसमान को चारों तरफ से घेर लो और खूब गरजों बरसों
(सुंदर)
★ ललित ललित, काले घुँघराले, --- हे बादल तुम बहुत सुंदर हो,और इस प्रकार सुंदर हो जैसे काले काले घुंघराले बाल हो
★बाल कल्पना के-से पाले. --- और हे बादल जैसे एक बच्चे की कल्पना होती है ठीक उसी बच्चे की कल्पना के समान तुम्हारी कल्पना है।
★विद्युत-छबि उर में, कवि, नवजीवन वाले !---- --–हे बादल! तुम्हारे हृदय (उर) में बिजली की चमक (विद्युत-छबि) छिपी है। तुम संसार को नया जीवन देने वाले (नवजीवन वाले) हो। तुम धरती को जल से तृप्त करके नया जीवन देते हो, और अपनी गर्जना से लोगों में नया उत्साह भरते हो।
★ वज्र छिपा, नूतन कविता फिर भर दो-बादल, गरजो! --- तुम्हारे भीतर भीषण विनाश करने वाला वज्र (कठोर शक्ति) भी छिपा हुआ है। तुम अपनी इस छिपी हुई शक्ति से पुरानी, रूढ़िवादी परंपराओं को नष्ट करके एक नई रचना (नूतन कविता) का सृजन करो।
(व्याकुल/बेचैन/परेशान) (उदास) (तप्ती गर्मी) (सभी)
★विकल विकल, उन्मन थे उन्मन विश्व के निदाघ के सकल जन, --- आगे कवि कहते है कि विश्व के सभी लोग इस तपती हुई गर्मी से परेशान है व्याकुल है,और उदास है
★आए अज्ञात दिशा से अनंत के घन ! --- ,तभी इस असीम और अनंत आकाश में न जाने किस अनजान (अज्ञात) दिशा से ये घने बादल चले आए।
★तप्त धरा, जल से फिर शीतल कर दो-बादल, गरजो !--- कवि निराला जी कहते हैं कि जिस प्रकार भीषण गर्मी से तपती हुई पृथ्वी को शीतल करने के लिए बारिश की आवश्यकता है, उसी प्रकार दुखों और अन्याय से पीड़ित समाज को राहत देने के लिए एक नई क्रांति की ज़रूरत है। इसलिए कवि बादलों से हे बादल तुम में तुमसे जोर से गरजने का आह्वान करता हूं ताकि तुम अपनी वर्षा से प्रकृति की तपन को मिटाकर उसे शीतलता प्रदान करो और अपने विप्लव (क्रांति) से शोषित समाज में नए उत्साह और जीवन का संचार करो।
https://youtu.be/_mjKlLYHjtg?si=Y7d7XF-O-jh3Wn-y
•••••••इस पूरी कविता को हमारे Youtube Channel पर अच्छे से समझने के लिए Search 🔍 करें Pratyaksh Classes••••••••


Comments
Post a Comment