आलो-आँधारि बेबी हालदार कक्षा 11 Class 11th Aalo-Aandhari NCERT CBSE RBSE Hindi

     पाठ    –  आलो-आँधारि (बेबी हालदार) वितान भाग 1 (कक्षा 11)


‘आलो-आँधारि’ (जिसका अर्थ है—‘प्रकाश और अँधेरा अर्थात् अंधेरे से प्रकाश की ओर ’) बेबी हालदार की एक बहुत ही संवेदनशील, भावनात्मक और प्रेरणादायक आत्मकथात्मक रचना है। मूल रूप से बांग्ला भाषा में लिखी गई इस किताब का हिंदी अनुवाद प्रबोध कुमार जी ने किया है।

यह कहानी एक ऐसी महिला की जीवन-यात्रा है, जिसने गरीबी, घरेलू हिंसा, सामाजिक अन्याय और अकेलेपन के घने अँधेरे को चीरकर शिक्षा, कला और स्वाभिमान का उजला प्रकाश हासिल किया।

प्रस्तावना 

‘आलो-आँधारि’ केवल एक महिला की आपबीती नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की उन लाखों अदृश्य महिलाओं की आवाज़ है जो घरों की चारदीवारी और नौकरशाही के बीच अपनी पहचान खो देती हैं। बेबी हालदार ने इस पुस्तक में बिना किसी लाग-लपेट के अपने कड़वे अनुभवों, अपनी लाचारी और फिर अपनी अटूट जिजीविषा (जीने और संघर्ष करने की इच्छा) को शब्द दिए हैं। (यह पाठ हमें सिखाता है कि अगर इंसान के अंदर सीखने की तड़प हो और उसे सही दिशा व सहारा मिल जाए, तो कोई भी परिस्थिति उसे आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।है)

1. बचपन का अँधेरा और पारिवारिक बिखराव

बेबी हालदार का शुरुआती जीवन बेहद कष्टमयी रहा। जब वे बहुत छोटी थीं, तभी उनकी माँ घरेलू कलह और पिता के रवैये से तंग आकर उन्हें छोड़कर चली गईं। पिता का व्यवहार रूखा और गैर-जिम्मेदाराना था। छोटी सी उम्र में ही बेबी पर घर-परिवार और छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी आ पड़ी। पढ़ाई का सपना मन में ही दब कर रह गया।

2. कम उम्र में बाल-विवाह और घरेलू प्रताड़ना

जब बेबी मात्र 12-13 वर्ष की थीं, तब उनके पिता ने उनकी शादी उनसे उम्र में काफी बड़े व्यक्ति से कर दी। शादी के बाद बेबी का जीवन संवरने की बजाय और नरक बन गया। पति शराबी, शक्की और बेहद हिंसक स्वभाव का था। वह छोटी-छोटी बातों पर बेबी को मारता-पीटता था। इस कम उम्र में ही बेबी तीन बच्चों की माँ बन गईं। पति के अत्याचार जब बर्दाश्त की हद पार कर गए, तो बेबी ने बच्चों के भविष्य और अपने आत्मसम्मान के लिए एक बड़ा कदम उठाया।

3. बेघर होना और दिल्ली की ओर पलायन

बेबी अपने तीन बच्चों (दो बेटों और एक बेटी) को लेकर पति का घर छोड़कर निकल पड़ीं। किसी रिश्तेदार की मदद से वे ट्रेन पकड़कर दिल्ली (गुड़गांव/एनसीआर) आ गईं। उनके पास न तो रहने का कोई ठिकाना था, न ही बच्चों का पेट पालने का साधन। जीवन में चारों तरफ केवल अनिश्चितता और 'आँधार' (अँधेरा) था।★लेखिका अपने पति से अलग किराए के मकान में अपने तीन छोटे बच्चों के साथ रहती थी। उसे हर समय काम की तलाश रहती थी। वह सभी को अपने (लेखिका) लिए काम ढूंढ़ने के लिए कहती थी। शाम को जव वह घर वापिस आती तो पड़ोस की औरत काम के वारे में पूछती। काम न मिलने पर वे उसे सांत्वना देती थीं। लेखिका की पहचान सुनील नामक युवक से थी।★एक दिन उसने(सुनील) किसी मकान मालिक से लेखिका को मिलवाया। मकान मालिक ने आठ सौ रुपये महीने पर उसे रख लिया और घर की सफाई व खाना वनाने का काम दिया। उसने पहले काम कर रही महिला को हटा दिया। उस महिला ने लेखिका से भला बुरा कहा। लेखिका उस घर में रोज सवेरे आती तथा दोपहर तक सारा काम खत्म

4. घरेलू नौकरानी का काम और जीवन का संघर्ष

अपनी और बच्चों की जीविका चलाने के लिए बेबी ने दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा और बर्तन माँजने (घरेलू नौकरानी) का काम शुरू किया। कई घरों में काम करने के दौरान उन्हें लोगों की उपेक्षा, शक और शोषण का सामना करना पड़ा।★जिस मकान में वह रहती थी, उसका किराया अधिक था। उसने कम सुविधाओं वाला नया मकान ले लिया। यहाँ के लोग उसके अकेले रहने पर तरह-तरह की बातें बनाते थे। घर का खर्च चलाने के लिए वह और काम चाहती थी। वह मकान मालिक से काम की नयी जगह ढूँढ़ने को कहती है। उसे वच्चों की पढ़ाई, घर के किराए व लोगों की बातों की भी चिंता थी। मालिक सज्जन थे। एक दिन उन्होंने लेखिका से पूछा कि वह घर जाकर क्या-क्या करती है। लेखिका की वात सुनकर उन्हें आश्चर्य हुआ। उन्होंने स्वयं को ‘तातुश कहकर पुकारने को कहा। वे उसे वेवी कहते थे तथा अपनी वेटी की तरह मानते थे।

5. 'तातुश' से मुलाकात—जीवन का सबसे बड़ा मोड़

संघर्ष के इन्हीं दिनों में बेबी को प्रबोध कुमार जी (जिन्हें बेबी प्यार से 'तातुश' कहती थीं) के घर काम मिला। तातुश महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के नाती थे और खुद भी एक लेखक व प्रोफेसर थे। तातुश का व्यवहार बाकी गृहस्वामियों से बिलकुल अलग था। उन्होंने बेबी के अंदर की लगन और काम के प्रति ईमानदारी को देखा। एक दिन जब तातुश ने देखा कि बेबी काम निपटाने के बाद शेल्फ में रखी किताबों को बहुत ध्यान से और उत्सुकता से देख रही हैं, तो उन्होंने बेबी से पूछा कि क्या वे पढ़ना जानती हैं?

6. किताबों की दुनिया और लिखने की शुरुआत

तातुश ने बेबी को पढ़ने के लिए बांग्ला भाषा की किताबें दीं (जैसे आशापूर्णा देवी की रचनाएँ)। तातुश के प्रोत्साहन से बेबी की पढ़ने में रुचि जाग उठी। वे रात में बच्चों के सो जाने के बाद दीये या मोमबत्ती की रोशनी में किताबें पढ़ने लगीं। तातुश ने केवल पढ़ने तक सीमित नहीं रखा, उन्होंने बेबी के हाथ में एक कॉपी और पेन थमा दिया और कहा—"तुम अपने जीवन में जो कुछ भी महसूस करती हो, उसे लिखना शुरू करो।"

शुरू-शुरू में बेबी को झिझक हुई कि एक अनपढ़/कम पढ़ी-लिखी नौकरानी भला क्या लिखेगी! लेकिन तातुश और उनके दोस्तों (जैसे जेठू) के लगातार बढ़ावा देने पर बेबी ने अपनी टूटी-फूटी भाषा में अपने जीवन की आपबीती लिखनी शुरू की। काम की अधिकता के कारण लिखना बहुत मुश्किल था, परंतु तातुश के प्रोत्साहन से वह रोज कुछ पृष्ठ लिखने लगी। यह शौक आदत में बदल गया। उसका अकेले रहना समाज में कुछ लोगों को सहन नहीं हो रहा था। वे उसके साथ छेड़खानी करते थे और वेमतलब परेशान करते थे। वाथरूम न होने से भी विशेष दिक्कत थी। मकान मालिक के लड़के के दुर्व्यवहार की वजह से वह नया घर तलाशने की सोचने लगी।

एक दिन लेखिका काम से घर लौटी तो देखा कि मकान टूटा हुआ है तथा उसका सारा सामान खुले में वाहर पड़ा हुआ है। वह रोने लगी। इतनी जल्दी मकान ढूंढने की भी दिक्कत थी। दूसरे घरों के लोग अपना सामान इकट्ठा करके नए घर की तलाश में चले गए।वह सारी रात बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे बैठी रही। उसे दुख था कि दो भाई नजदीक रहने के बावजूद उसकी सहायता नहीं करते। तातुश को वेवी का घर टूटने का पता चला तो उन्होंने अपने घर में कमरा दे दिया। इस प्रकार वह तातुश के घर में रहने लगी। उसके बच्चों को ठीक खाना मिलने लगा।तातुश उसका वहुत ख्याल रखते।बच्चों के वीमार होने पर वे उनकी दवा का प्रबंध करते। उनके सद्यवहार को देखकर वेवी हैरान थी।बेबी का बड़ा लड़का किसी के घर में काम करता था।बेटे के दूर होने के कारण उदास रहती थी। तातुश ने उसके लड़के को खोजा तथा उसे बेबी से मिलवाया। उस लड़के को दूसरी जगह काम दिलवाया। लेखिका सोचती कि तातुश पिछले जन्म में उसके बाबा/पिता रहे होंगे। तातुश उसे लिखने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करते थे। उन्होंने अपने कई मित्रों के पास वेवी के लेखन के कुछ अंश भेज दिए थे। उन्हें यह लेखन पसंद आया और वे लेखिका का उत्साह वढ़ाते रहे। तातुश के छोटे लड़के अर्जुन के दो मित्र वहाँ आकर रहने लगे, परंतु उनके अच्छे व्यवहार से लेखिका बढ़े काम को खुशी-खुशी करने लगी।तातुश ने सोचा कि सारा दिन काम करने के बाद वेवी थक जाती होगी। उसने उसे रोजाना शाम के समय पार्क में वच्चों को घुमा लाने के लिए कहा। इससे बच्चों का दिल बहल जाएगा। अब वह पार्क में जाने लगी। पार्क में नए-नए लोगों से मुलाकात होती। उसकी पहचान वंगाली लड़की से हुई जो जल्दी ही वापिस चली गई। लोगों के दुर्व्यवहार के कारण उसने पार्क में जाना छोड़ दिया। लेखिका को किताव, अखवार पढ़ने व लेखन-कार्य में आनंद आने लगा। तातुश के जोर देने पर वह अपने जीवन की घटनाएँ लिखने लगी। तातुश के दोस्त उसका उत्साह बढ़ाते रहे। एक मित्र ने उसे आशापूर्णा देवी का उदाहरण दिया। इससे लेखिका का हौसला बढ़ा और उसने उन्हें जेलू/जेठू कहकर संबोधित किया। एक दिन लेखिका के पिता उससे मिलने पहुँचे। उसने उसकी माँ के निधन के वारे में बताया। लेखिका के भाइयों को पता था, परंतु उन्होंने उसे बताया नहीं। लेखिका काफी देर तक माँ की याद करके रोती रही। वावा(बेबी के पिता)ने बच्चों से माँ का ख्याल रखने के लिए समझाया। लेखिका पत्रों के माध्यम से कोलकाता और दिल्ली के मित्रों से संपर्क रखने लगी। उसे हैरानी थी कि लोग उसके लेखन को पसंद करते हैं।

तातुश के मित्र की बीवी शर्मिला उससे तरह-तरह की वाते करती थीं। लेखिका सोचती कि अगर तातुश उससे न मिलते तो यह जीवन कहाँ मिलता। लेखिका का जीवन तातुश के घर में आकर बदल गया। उसका वड़ा लड़का काम पर लगा था। दोनों छोटे बच्चे स्कूल में पढ़ रहे थे। वह स्वयं लेखिका बन गई थी। पहले वह सोचती थी कि अपनों से विछुड़कर कैसे जी पाएगी, परंतु अव उसने जीना सीख लिया था। वह तातुश से शब्दों के अर्थ पूछने लगी थी। तातुश के जीवन में भी खुशी आ गई थी। अंत में वह दिन भी आ गया जब लेखिका की लेखन-कला को पत्रिका में जगह मिली। पत्रिका में उसकी रचना का शीर्षक था. आलो आँधारि वेवी हालदार। लेखिका अत्यंत प्रसन्न थी। तातुश के प्रति उसका मन कृतज्ञता से भर आया। (किताब आते ही साहित्य जगत में छा गई। एक घरेलू नौकरानी की इस कृति को देश-विदेश में अपार सराहना मिली। कई भाषाओं में इसका अनुवाद हुआ। जो बेबी हालदार कभी समाज की उपेक्षा सहती थीं, वे आज एक सम्मानित लेखिका बन चुकी थीं।)

★★मूल संदेश और निष्कर्ष 

1. शिक्षा और लगन की शक्ति: शिक्षा केवल डिग्री हासिल करना नहीं है, बल्कि यह आत्मा को जगाने और जीवन को बदलने का माध्यम है।

2. स्त्री-सशक्तिकरण और स्वाभिमान: परिस्थितियों से हार मानने के बजाय अपने अधिकारों और आत्मसम्मान के लिए खड़ा होना ही सच्चा जीवन है।

3. सहानुभूति और सही मार्गदर्शन का महत्व: तातुश जैसे इंसान का जीवन में आना यह दर्शाता है कि यदि समाज में किसी को थोड़ा सा अवसर और सही मार्गदर्शन मिले, तो वह इतिहास रच सकता है।

'आलो-आँधारि' यह साबित करती है कि अँधेरा कितना भी घना क्यों न हो, हिम्मत और कलम के बल पर रोशनी की किरण ज़रूर फूटती है।


Comments

Popular posts from this blog

तोड़ो कविता रघुवीर सहाय अंतरा Class 12th सरल व्याख्या Todo Kavita Raghuvir Sahay Class 12th Antara NCERT CBSE RBSE

बादल को घिरते देखा है नागार्जुन Class 11th सरल व्याख्या अंतरा हिंदी साहित्य Badal Ko Ghirte Dekha Hai Nagarjun